फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ देख लोगों के उड़े होश, भगदड़ मची

विज्ञापन
खेत में बने बाघ के पगचिह्न। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ममरी। शनिवार की सुबह मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के सुंदरपुर गांव की आबादी के समीप सत्यपाल वर्मा के खेत में बाघ को देख खेतों में काम कर रहे लोगों के होश उड़ गए। हालांकि शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया, उसके पगचिह्न खेत में बने मिले हैं। सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

सुंदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, अनिल कुमार, विकास, तेज कुमार, भगवानदीन आदि ने बताया कि सत्यपाल वर्मा का खेत गांव की आबादी से सटा हुआ है। शनिवार की सुबह लोग गन्ने की छिलाई कर रहे थे और सत्यपाल वर्मा के खेत में ट्रैक्टर से गेहूं की बुआई हो रही थी, इस बीच गन्ने में छिपा बाघ निकलकर खेत में आ गया, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। लोगों के शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ फिर गन्ने के खेत में घुस गया, जिसके पगचिह्न खेत में बने मिले हैं। वहीं, अब लोग गन्ने की छिलाई करने से घबरा रहे हैं। सूचना वनकर्मियों को दे दी गई है। गांव वालों का कहना है कि बाघ अपना ठिकाना कठिना नदी की झाड़ी, गन्ने के खेतों में बनाए हुए है। वनकर्मी गन्ने के बाहर कांबिंग कर चले जाते हैं, जबकि बाघ वहीं छिपा रहता है, जिससे हर समय खतरा बना रहता है। बाघ कई पशुओं को निवाला बना चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें