फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से किशोरी लापता, तेंदुए के उठा ले जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। मंगलवार की शाम कस्बा क्षेत्र में एक बालिका खेतों से लापता हो गई। गांव वालों में चर्चा है कि तेंदुआ बालिका को उठाकर ले गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तिवारी टोला के मनिहार वार्ड निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री रीता 13 वर्ष रोजाना की तरह खेतों में घास काटने गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पंडित पुरवा रोड पर शाम छह बजे के पास रीता घास काटने के दौरान गायब हो गई। देर शाम घर न पहुंचने पर परिजन इधर-उधर ढूंढने लगे। पता चला कि अभी वह खेतों से वापस नहीं आई। इस पर परिजन खेतों की ओर पहुंचे। इसी दौरान वहां पर तेंदुए जैसे पगमार्क देखे गए और किशोरी की दोनों चप्पलें एक दूसरे से काफी दूर मिलीं। इसके अलावा कुछ दूरी पर घास काटने का हंसिया भी मिला है। अभी तक किशोरी का पता नहीं चला है। चर्चा है कि किशोरी को तेंदुआ उठा ले गया। इस बीच वन विभाग को सूचना दी गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें