जरीफनगर में तैनात सिपाही एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया था। यह मामला पुराना था लेकिन आरोपी मंगलवार शाम गिरफ्तार हुआ था। इससे सिपाही उसे देर रात लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उस वक्त डॉक्टर किसी घायल का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिपाही से कुछ देर इंतजार करने को कहा था लेकिन यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।
बदायूं के जिला अस्पताल में मंगलवार रात एक सिपाही और डॉक्टर में नोकझोंक हो गई। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जरीफनगर में तैनात सिपाही एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया था। यह मामला पुराना था लेकिन आरोपी मंगलवार शाम गिरफ्तार हुआ था। इससे सिपाही उसे देर रात लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उस वक्त डॉक्टर किसी घायल का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिपाही से कुछ देर इंतजार करने को कहा था लेकिन यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई।
उसने एक कर्मचारी से ही अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसकी डॉक्टर से नोकझोंक हो गई काफी देर तक अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा होता रहा। बाद में कहीं मामला शांत हुआ और आरोपी का मेडिकल परीक्षण के साथ-साथ डीएनए टेस्ट को सैंपल भी लिया गया। बाद में सिपाही आरोपी को लेकर चला गया। संवाद