बेटे से कहा- पिता को चक्कर आ गए हैं
नरेंद्र के पास उसकी पत्नी पूनम बैठी हुई मिली। जिस जगह गोली लगी थी, वहां पूनम ने हथेली लगाई हुई थी। उसने बेटे से कहा कि पिता को चक्कर आ गए हैं। बेटे ने कहा कि पिता को तो खून निकल रहा है। निशांत ने ही इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी और पुलिस को बताया। मृतक के पिता ने अवैध संबंध में बेटे नरेंद्र की हत्या की बात कही है।
मौके पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर नरेंद्र की पत्नी पूनम को हिरासत में ले लिया है। तमंचे को कब्जे में लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महिला ने झगड़े के दौरान तमंचे से गोली मारने की बात कबूल की है।