बरेली कैंट थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रीशियन रोहित की शनिवार को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। रोहित को किसी ने कॉल करके बाहर बुलाया था। शुरू में लग रहा था कि रोहित के प्रेमप्रसंग की वजह से हत्या की गई है पर अब चौंकाने वाली बात सामने आई है। रोहित की पत्नी ने अपने प्रेमी समेत दो लोगों से मिलकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कैंट पुलिस रविवार शाम तक घटना का खुलासा कर देगी।