फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झुमका सिटी ने बरेली कैंट को 1-0 से हराया

विज्ञापन
सिक्स ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड में गोल करने का प्रयास करते खिलाडी । संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। रोड नंबर सात स्थित सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता की शनिवार को शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन एसपी सिंह ने किया। पहला मुकाबला पीलीभीत ए और मैथोडिस्ट बी के बीच हुआ। मैथोडिस्ट की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

पहले दिन दो राउंड खेले गए। दूसरे राउंड में छह मुकाबले कराए गए। पीलीभीत सीनियर और उझानी एफसी के मध्य राउंड-2 का पहला मुकाबला खेला गया। पीलीभीत ने पहले हाफ में एक गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में अपनी रणनीति बदलते हुए उझानी ने मुकाबला 2-1 से जीता। मैथोडिस्ट ए व महानगर की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में महानगर की टीम 1-0 से विजयी रही। झुमका सिटी एफसी ओर बरेली कैंट के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीम के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन किया। झुमका सिटी की टीम ने 1-0 से मैच जीता। आयोजक मंजूर खान ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निष्कर्ष सिंह, अरविंद वर्मा, दीनानाथ, महेश चंद्र, राजकुमार, मनोज, कुणाल, मोहित, पुनीत आदि ने निभाई। स्टिव, आकाश, पार्थ, प्रमोद आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें