फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी शौक पूरे करने को हर माह मांग रही 50 हजार रुपये, पीड़ित पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 14 Aug 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पत्नी का एक पुरुष दोस्त है। वह उसके साथ घूमती है। पत्नी अपने शौक पूरा करने के लिए पति से हर माह रुपये मांगती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाने के युवक ने अपनी पत्नी और उसके एक पुरुष मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पत्नी अपने शौक पूरे करने के लिए हर माह 50 हजार रुपये मांगती है। धमकी देती है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की तो वह खुदकुशी करके पूरे परिवार को फंसा देगी।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उनकी शादी फरवरी 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी आए दिन विवाद करने लगी। हर महीने 50 हजार रुपये न मिलने पर उसके पूरे परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। इस कारण उनका पूरा परिवार परेशान है। बिजेंद्र नाम के व्यक्ति से उसकी पत्नी के संबंध हैं।

वह अक्सर वह बिजेंद्र के साथ चली जाती है और कई-कई दिन घर से गायब रहती है। धमकी देती है कि अगर उस पर कोई पाबंदी लगाई तो वह सभी की हत्या कराकर लाश तक गायब करा देगी। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें