बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सेसिया हुसैनपुर में पति-पत्नी में खाना खाते वक्त मामूली विवाद हो गया। पत्नी ने गुस्से में आकर कमरे में साड़ी के सहारे पंखे पर लटककर जान दे दी। जब पति ने कमरे में झांककर देखा तो शांति का शव लटका हुआ था। जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने शांति को मृत घोषित कर दिया।