फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शारीरिक रूप से अक्षम युवक को पत्नी ने दिया तलाक

Sat, 08 Jun 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड के नैनीताल जिले की युवती ने लखनऊ निवासी पति को तलाक दे दिया।
विज्ञापन


नैनीताल जिलेे के रामनगर की युवती का कहना है कि उसका निकाह 19 जनवरी 2020 को लखनऊ निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इस पर पति ने उसे आश्वासन दिया कि वह अपना इलाज करवाएगा। काफी समय तक युवती उसके साथ रही, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। इसके बाद युवती उसे लखनऊ में महिला डाॅक्टर को दिखाने ले गई। महिला डाक्टर ने जांचें करवाने के बाद उसे अक्षम बताया। यह भी कहा कि वह इलाज से भी ठीक नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

महिला डाॅक्टर की राय जानने के बाद पति, युवती से मारपीट करने लगा। साथ ही बताया कि उसे पहले से पता था कि वह शारीरिक रूप से अक्षम है। वह मां-बाप की खिदमत करने के लिए उसे ब्याह कर लाया है। इस पर युवती ने तलाक मांगा तो पति ने मना कर दिया। इसके बाद 16 मई को युवती रामनगर में अपने मायके आ गई। 31 मई को बरेली में युवती ने वकील के जरिये पति को रजिस्टर्ड तलाक दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें