फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दिव्यांग पति की पीटकर कर दी हत्या

विज्ञापन
मृतक वीरपाल के गमजदा घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रुपयों के विवाद को लेकर तीन दिन से लगातार पीट रही थी पत्नी
विज्ञापन

पति-पत्नी दोनों शराब के आदी, शुक्रवार को भी की थी पिटाई

बरेली। कैंट के गांव भरतौल में 58 वर्षीय दिव्यांग वीरपाल की उनकी पत्नी सुमन उर्फ नगीना ने पीटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में पिटाई से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने सुमन को हिरासत में ले लिया है।
कैंट के झील गौंटिया निवासी वीरपाल शादी के बाद अपनी पत्नी सुमन के साथ भरतौल स्थित ससुराल में ही रहने लगे थे। बेटी पूनम और बेटे शेखर की शादी हो चुकी है। शेखर अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में रहता है। दामाद अखिलेश सिंह ने बताया कि ससुर वीरपाल और सास सुमन दोनों ही शराब के आदी थे। इसे लेकर अक्सर उनके बीच मारपीट होती थी। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद भांजे बादाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वह मामा वीरपाल से मिलने पहुंचे तो उनके सामने भी मामी ने उनकी पिटाई की। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। हाथ-पैरों में सूजन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला शांत कराने के बाद वह वहां से चले गए। शनिवार सुबह मामा अपने कमरे में ही मृत मिले। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार विमल की सूचना पर वे लोग भरतौल पहुंचे। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने वीरपाल की पत्नी सुमन को हिरासत में ले लिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। सुमन तीन दिन से पति वीरपाल को लगातार पीट रही थी, इससे उनके शरीर पर चोटें थीं। पोस्टमार्टम में वीरपाल की मौत चोटों से होना बताया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

तीन साल पहले हादसे में कट गए थे दोनों हाथ

परिवार वालों के मुताबिक, तीन साल पहले वीरपाल का एक्सीडेंट हो गया था, इसमें उनके दोनों हाथ कोहनी से कट गए थे। उस समय भी वह शराब के नशे में थे। इसके बाद से सुमन ही अस्पताल में नौकरी करके परिवार चलाती थी। मगर दोनों के शराब का आदी होने के चलते उनमें अक्सर विवाद होता था। तीन दिन पहले भी शराब के लिए रुपयों को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें