बरेली। सुभाषनगर निवासी शख्स ने थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन को बताया कि चार जून को उसकी बेटी घर से बाहर गई थी। उसका पीछा करने पर पता चला कि वह अनैतिक कार्य में लिप्त है। उन्होंने डांटा तो वह अभद्रता करने लगी। घर जाकर पत्नी से शिकायत की तो वह बोली- पैसे कमाने में बुराई नहीं है। पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो पत्नी और बेटी ने कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई तो बंधक मुक्त कराया गया। जब वह सुभाषनगर थाने जाने लगे तो पत्नी व पुत्री ने पीछे से आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुभाषनगर थाने में पुत्री व पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।