फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर लगाया तेजाब फेंकने का आरोप, साल भार पहले ही पंचायत के फैसले पर हुई थी शादी

Sun, 07 Apr 2019 02:53 AM IST
पवन चंद्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
पति पर लगाया तेजाब फेंकने का आरोप, साल भार पहले ही पंचायत के फैसले पर हुई थी शादी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

सैन्यकर्मी आकाश पर उसकी पत्नी ने तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। पड़ोस में रहने वाले सजातीय सैन्यकर्मी आकाश पर एक साल पहले महिला ने उसके दो साथियों के साथ घर से उठाकर गैंगरेप की रिपोर्ट कराई गई थी। तब पंचायत में दोनों की शादी का फैसला किया गया और केस खत्म हो गया।  

विज्ञापन


छह महीने तक आकाश और वह पति-पत्नी के रूप में साथ रहे। ड्यूटी पर भी गए, लेकिन पति ने उसे घर से निकाल दिया। तब से महिला मायके में थी। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगाते वक्त उस पर तेजाब फेंका गया। तभी से आकाश और उसके घरवाले फरार हैं। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती महिला के एसपी देहात ने बयान दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें