मनुष्यों में 75 फीसदी रोगों की वजह होते हैं पशु
डॉ. तरुण ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मौजूदा मानव संक्रामक रोगों में से 60 प्रतिशत जूनोटिक हैं। जो सीधे संपर्क के माध्यम से या भोजन, पानी, पर्यावरण से जानवरों से मनुष्यों में फैलते हैं। उभरते संक्रामक मानव रोगों में से 75 फीसदी पशुजनित है।
आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि एशिया को ऐतिहासिक संस्थान बनाने में पूर्व निदेशकों में 6 ब्रिटिश निदेशक की भूमिका रही। संस्थान को 1983 में डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला। संस्थान में 166 बाहरी वित्त पोषित शोध परियोजनाएं चल रही हैं। 589 एल्मुनाई देश के 29 राज्य कृषि, पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला में डॉक्टर जगबीर सिंह त्यागी, डॉ. संदीप सरन, डॉ. गौतम , डॉ. मतीन अंसारी, डॉ. एमपी सागर, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. राज नारायण, डॉ. चंद्रदेव, डॉ. सिम्मी तोमर आदि उपस्थित रहे।