शहर की लड़कियों के ख्वाबों को आकार देने के लिए अमर उजाला ‘मिस बरेली’ का प्लेटफार्म लाया। अमर उजाला पर बरेली के लोगों के भरोसे ने इन ख्वाबों को सजाया और अब बारी है उन्हें सच करने की, लेकिन इसके लिए जज की कसौटी पर खरा उतरना होगा। हमारे पास मिस बरेली के ताज की दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी है, इनमें से जो सुंदरी अच्छी सूरत-शक्ल और पहनावे के साथ सुंदर सोच को भी प्रदर्शित कर पाएगी, वही मिस बरेली कहलाएगी।
15 दिन की कार्यशाला में लड़कियाें ने फैशन और मॉडलिंग से जुड़ी जरूरी बातें सीखी हैं और अब ये सब तैयार हैं मिस बरेली के ताज के लिए रैंप पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए। शुक्रवार शाम सात बजे पीलीभीत स्थित फ्लोरा गार्डन में इस सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए भव्य समारोह होगा। मिस बरेली-2017 का ताज जीतने वाली सुंदरी को अमर उजाला की ओर से हीरे की अंगूठी भी पहनाई जाएगी।
बालीवुड के दो जानेमाने मॉडल और अभिनेता निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। थियेटर कलाकार एवं अभिनेता राघव त्रिपाठी और मॉडल एवं अभिनेता शान खान मिलकर प्रतियोगियों की प्रतिभा को अलग-अलग राउंड की एक्टिविटी के आधार पर परखेंगे।
बृहस्पतिवार को कार्यशाला फ्लोरा गार्डन में हुई, जहां लड़कियों ने प्रतियोगिता के दिन के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया। प्रतियोगिता के सह आयोजक मारिया डे, बीएल एग्रो, लुक नेचुरल सेलून, खुशलोक हॉस्पिटल, ड्रीम जोन, रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर्स और सेंटर फॉर एविएशन हैं। वेन्यू पार्टनर फ्लोरा गार्डन और इवेंट पार्टनर स्क्वायर क्रिएटर्स, जबकि रेडियो पार्टनर 91.1 एफएम तड़का है। प्रतियोगिता से संबंधी अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 8445817991 और 9761555203 पर संपर्क किया जा सकता है।
फोटो
शान खान : मॉडल और अभिनेता शान खान ने फीचर फिल्म ‘या रब’, ‘पार्टनरशिप’ और डॉक्यूमेंट्री ‘पूर्व उत्तर रेलवे’ सरीखी फिल्में की हैं। वह मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं।
फोटो
राघव त्रिपाठी : थियेटर, शार्ट फिल्म और फीचर फिल्म कर चुके राघव एक बेहतरीन निर्देशक भी हैं। उन्होंने 70 से अधिक स्टेज शो का निर्देशन किया है।