फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 50 हजार में कौन सी एलईडी लाइट है भाई !

Wed, 24 Feb 2016 01:48 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने छह करोड़ की एलईडी लाइटें खरीदने की योजना तैयार की है, फिलहाल परदे के पीछे कमीशन पर सौदेबाजी चल रही है। दिल्ली, मुंबई और गाजियाबाद की कंपनियों ने 25, 40 और सौ वाट की एलईडी लाइटों का जो रेट दिया है वह बाजार दर से कई गुना ज्यादा है। ये क्या हो रहा है इस सवाल पर नगर निगम अफसरों कहते हैं डील अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन इस रेट पर ट्रायल के लिए तैयार हो जाने का मतलब खेल पक चुका है।   मेयर डा. आईएस तोमर और नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने मंगलवार को गाजियाबाद की गौरव रोशन, मैसर्स शर्मा इंटरप्राइजेज, रेंडर लाइट, मुंबई की एलईडी लाइट हाउस, दिल्ली की विधान इलेक्ट्रानिक्स, कपूर इंटरप्राइजेज और जेके इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर इनकी एलईडी लाइटों का परीक्षण कराया। कंपनी प्रतिनिधियों ने अफसरों को क्वालिटी के आधार पर 25 वाट की एलईडी लाइट की कीमत 3850 से 22500 रुपये, 40 वाट की 5250 से 26200 रुपये और सौ वाट की एलईडी लाइट की कीमत 11800 से 50600 रुपये प्रति स्ट्रीट लाइट बताई। प्रतिनिधियों ने बताया कि एलईडी लाइटों में सेंसर लगेगा। ये बिजली आने पर आटोमेटिक तरीके से जलेंगी।
विज्ञापन


ये रहे बरेली के बाजार रेट
पुराना रोडवेज स्थित अरोड़ा इलेक्ट्रानिक्स के प्रोपराइटर रजत अरोड़ा के मुताबिक बाजार में 25 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइट की फुटकर कीमत 26 सौ, 40 वाट की फुटकर कीमत 36 सौ और सौ वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइट की फुटकर कीमत 73 सौ रुपये है। नगर निगम को एक करोड़ की एलईडी लाइटें खरीदनी हैं तो थोक रेट में ये बाजार भाव से काफी सस्ती मिलेंगी।

ज्यादा लगवाई गई कीमत
 बताया जाता है कि प्रकाश विभाग ने कंपनी प्रतिनिधियों से सांठगांठ कर एलईडी लाइटों की कीमत पहले ही ज्यादा लगवा दी है। अगर एलईडी लाइट खरीदने की डील फाइनल होती है तो लाइटों की खरीद से ज्यादा रकम की बंदरबांट होना तय है। अभी प्रत्येक कंपनी से अपनी सस्ती और महंगी लाइटों के दो-दो सेंपल गांधी उद्यान में लगवाकर ट्रायल करने को कहा गया है। इसके बाद खरीदने पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह, एक्सईएन सतीश कुमार, प्रकाश प्रभारी आसिफ अली और मैकेनिक मौजूद थे।
विज्ञापन

 
‘अभी एलईडी लाइटों का ट्रायल के तौर पर परीक्षण किया जा रहा है। अगर ट्रायल में लाइटें सही पाई गईं तो बाजार रेट से इनका परीक्षण कराया जाएगा। अगर रेट ज्यादा होंगे तो खरीद नहीं होगी।’
विज्ञापन

-डा. आईएस तोमर, मेयर
एलईडी लाइट खरीद का जोड़ ---

एलईडी स्ट्रीट लाइट       कंपनी रेट           बाजार रेट
 25 वाट                3850 से 22500      2600
  40 वाट                5250 से 26200      3600
  100 वाट             11800 से 50600     7300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें