फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से बचकर कहां जाएं.. इधर लाल फाटक उधर हुलासनगरा, बाकी कसर शहर में ही पूरी

सार

लालफाटक पर शुक्रवार को भी लगा भीषण जाम, दो घंटे तक क्रॉसिंग पार करने के लिए जूझते रहे लोग
 
विज्ञापन
जिला पंचायत से घंटाघर रोड पर सीवर की खोदाई के चलते बिहारीपुर का रास्ता बंद होने से लगा जाम। लोगों को कुछ इस तरह से पड़ रहा है निकलना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक कंट्रोल करने को सड़क पर रखे बोल्डरों के बीच घुसे वाहन तो बिगड़े हालात
विज्ञापन

दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें, जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस का पसीना छूटा

बरेली। हर तरफ जाम से जकड़े शहरवासी बुरी तरह कसमसा रहे हैं। तमाम दावों के बावजूद शुक्रवार को भी शहर के अंदर ही नहीं, हाईवे पर भी जाम ने लोगों की रफ्तार को रोके रखा। बदायूं रोड के रेलवे क्रॉसिंग लाल फाटक पर ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम ही जाम लगने का कारण बन गए। सड़कों पर रखे गए बोल्डरों के बीच कुछ वाहनों के फंसने से जाम लगा तो दो घंटे तक खुलने में नहीं आया। भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहन लेकर निकले लोग भी क्रॉसिंग पर फंसे रहे।
लाल फाटक क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, इस वजह से अब तक एक लेन में ही दोनों दिशा के वाहन गुजारे जा रहे थे। इस वजह से दिन भर जाम के हालात बने रहने के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के बीच कंकरीट के बोल्डर रखवा दिए ताकि उनका डिवाइडर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। इन बोल्डरों के बीच कुछ जगह छोड़ दी गई थी। शुक्रवार दोपहर कुछ वाहन चालकों ने जल्दबाजी में इन बोल्डरों के बीच में ही अपने वाहन फंसा दिए। इसके बाद पीछे से आने वाले वाहनों की वजह से उन्हें आगे निकलने का मौका नहीं मिला तो जाम लग गया। फाटक खुला होने के बावजूद दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस ने हालात नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन जाम बढ़ता ही रहा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में कामयाबी मिली।

विकास भवन रोड, रामपुर बाग की गलियां भी जाम

बरेली। गांधी उद्यान से सर्किट हाउस और चौकी चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग बंद होने से शुक्रवार को विकास भवन के सामने और रामपुर गार्डन में जाम के हालात बने रहे। इसके चलते वहां के लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी उद्यान से चौकी चौराहे की ओर खोदाई के चलते सर्किट हाउस की ओर जाने वाला रोड बृहस्पतिवार से बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से सर्किट हाउस, सिविल लाइंस और चौकी चौराहे की ओर जाने वाले सारे वाहन विकास भवन के सामने से रामपुर गार्डन होकर गुजर रहे हैं। रामपुर गार्डन की गलियों में वाहनों का दबाव बनने के चलते शुक्रवार को पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। साथ ही विकास भवन रोड पर भी रामपुर गार्डन मोड़ के पास जाम लगा रहा। वहीं, सेटेलाइट-श्यामगंज रोड पर ट्रैफिक बढ़ने के चलते दिन भर वाहन रेंगकर गुजरते रहे। दोपहर में श्यामगंज चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें