फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टीआई ने बस में पकड़े बिना टिकट के सात यात्री तो परिचालक ने आरएम का भतीजा होने का दिखाया रौब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरएम का भतीजा होने का रौब दिखाने वाले परिचालक शिवम को मुरादाबाद में टीआई की टीम ने पकड़ लिया। उसकी बस में सात यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे, जिनसे वह वसूली भी चुका था। वहीं बताया जा रहा है कि अधिकारियों की विशेष कृपा पर ही उसे देहरादून रूट पर परिचालक के तौर पर तैनात किया गया था। बुधवार को बरेली डिपो की बस यूपी 78 केएन 8748 देहरादून से वापस बरेली के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान मुरादाबाद की स्क्वायड टीम ने बस की चेकिंग की तो उसमें सात यात्री बिना टिकट के पाये गए। इनमें हरिद्वार से धामपुर के तीन, हरिद्वार से कांठ के दो और हरिद्वार से रामपुर के दो यात्री थे। चेकिंग करने वाली टीम ने यात्रियों से जानकारी ली तो पता चला कि बस में सवार परिचालक शिवम कुमार उनसे टिकट के पैसों की वसूली कर चुका है और थोड़ी देर में टिकट देने की बात कही थी। इसके बाद टिकट नहीं दिया। आरोप है कि जब परिचालक शिवम से इस मामले की जानकारी ली तो उसने टीआई को ही धमकी दे डाली कि आरएम बरेली दीपक चौधरी का भतीजा है। इसके बाद भी चेकिंग दल ने उसकी धमकी की ओर ध्यान नहीं दिया और एटीएम मशीन में सात यात्री बिना टिकट के चढ़ा दिए गए। इसके अलावा 3500 रुपये की पेनाल्टी भी लगाई गई। संवाद
विज्ञापन


- विशेष चिट्ठी से खुलेगा... अधिकारियों से शिवम के रिश्ते का राज
दरअसल इस मामले में विशेष चिट्ठी का जिक्र बहुत हो रहा है, जिससे ही शिवम और अधिकारियों के रिश्ते का राज खुलेगा। इसको लेकर चर्चा है कि देहरादून रूट पर आउटसोर्स के परिचालक शिवम के लिए विशेष चिट्ठी जारी हुई थी। इसमें कहा गया था कि उसे देहरादून रूट पर ही लगाया जाए, वहां से हटाया न जाए। इतना ही नहीं चर्चा यह भी है कि उच्चाधिकारियों का खुद को करीबी बताकर शिवम अपना दबाव बनाता था। वहीं कई कर्मचारी और अधिकारी भी उसकी बात नहीं टालते थे।


आउटसोर्स के परिचालक को रूट से हटा दिया गया है। टीआई को किस अधिकारी के रिश्तेदार होने की धमकी दी है, वह ही बता सकते हैं। आउटसोर्स पर परिचालकों को मुहैया कराने वाली कंपनी को रिपोर्ट आने के बाद परिचालक वापस कर दिया जाएगा। - संजीव श्रीवास्तव, एआरएम बरेली डिपो
विज्ञापन


ऐसे तो न जाने कितने भतीजे बन जाएंगे, कोई रिश्तेदार बताएगा। मुझे तो इस मामले की जानकारी ही नहीं है, लखनऊ में निगम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में आया हुआ है जो अभी तक चल रहा है। वापस लौटने के बाद मामले को देखूंगा। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें