फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श पर गिरे अनार के दाने तो बच्चे पर भड़का बैंक का बाबू मारपीट-हंगामा

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

महिला के साथ बैंक पहुंचा था वकील, देर शाम तमंचा लगाकर लूटपाट का भी आरोप जड़ा

बरेली। वकील के साथ बैंक पहुंची उसकी महिला क्लाइंट के बच्चे के हाथ से अनार के कुछ दाने फर्श पर गिरे तो एक क्लर्क ने भड़ककर बच्चे से डांट-डपट कर दी। विरोध करने पर वकील से भी गालीगलौज की तो हंगामा शुरू हो गया। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर वकील ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के हरुनगला निवासी मोहनलाल वकील हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी महिला क्लाइंट मीना देवी के साथ ग्रीन पार्क स्थित एक बैंक पहुंचे थे। साथ में महिला का बेटा भी था। उन्होंने बताया कि बैंक में महिला के बेटे के हाथ से अनार के कुछ दाने जमीन पर गिर गए थे। इसे देख बैंक का एक क्लर्क भड़क गया और बच्चे को बुरी तरह डांटने लगा। वकील के मुताबिक विरोध करने पर क्लर्क ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोप जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी है। वहां मौजूद लोगों के बीच बचाव करने के बाद वह दोनों वहां से निकल आए। आरोप है कि देर शाम मोहल्ला जोगीनवादा जाते वक्त तीन मुंह ढके लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर तमंचा उनकी कनपटी पर तान दिया। वकील के मुताबिक तमंचा तानने वाला बैंक का क्लर्क था। इसी बीच पीछे से आए उसके अन्य दो साथियों ने उनकी जेब में रखी नकदी लूट ली। मामले की शिकायत करने वह रुहेलखंड चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें टहला दिया। शिकायत करने एसएसपी व एडीजी कार्यालय पहुंचे। रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने जांच में बैंक में झगड़े की बात सही मानी। हालांकि लूट की संभावना से साफ इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें