फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मालखाने का प्रभार देने पीलीभीत गया तो तीन महीने तक नहीं लौटा हेड मोहर्रिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मालखाने का प्रभार देने के लिए पीलीभीत गया बिशारतगंज थाने का हेड मोहर्रिर लौटकर ड्यूटी पर नहीं आया। जांच के बाद आरोप सही साबित होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी शाहनवाज थाना बिशारतगंज में तैनात थे। इससे पहले वह पीलीभीत जिले के थाना माधोटांडा में तैनात रहे थे। वहां के मालखाने का चार्ज सौंपे बिना वह चले आए थे। पीलीभीत के एसपी ने बरेली एसएसपी से अनुरोध किया था कि शाहनवाज को भेजकर मालखाने का चार्ज नए हेड मोहर्रिर को दिलाने में मदद करें। 31 दिसंबर 2024 को बरेली एसएसपी ने इसका आदेश जारी किया तो 10 जनवरी 2025 को शाहनवाज अपने थाने से पीलीभीत के माधोटांडा के लिए रवाना हुआ।
बताते हैं कि शाहनवाज तीन महीने तक नहीं लौटा तो आठ अप्रैल को थाना प्रभारी बिशारतगंज ने माधोटांडा इंस्पेक्टर से बात की। तब पता लगा कि शाहनवाज को 12 फरवरी को ही प्रभार हस्तांतरण के बाद वहां से रवाना किया जा चुका है। थाना प्रभारी ने नौ अप्रैल 2025 को जब शाहनवाज से मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने तबीयत खराब होने की बात कही। थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने शाहनवाज को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें