फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में पड्डा घुसा तो घर में किया पथराव, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। धान की फसल में पड्डा घुसा गया तो दबंगों ने पहले एक घर में पथराव कर महिला व उसके देवर को पीटकर घायल कर दिया। इतने पर भी हमलावर संतुष्ट नहीं हुए तो बाग में बंधे पशुओं की बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर प्यारेलाल के यूनिस आईवीआरआई में नौकरी करते हैं। 28 अगस्त की दोपहर में यूनिस का पड्डा गांव के नन्हे खां के धान के खेत में चला गया। इस बीच आरोपी अपने दो पुत्रों के साथ घर में पथराव कर दिया। दबंगों ने यूनिस की पत्नी अफसरिया व भाई मिसिरयार खां की पिटाई कर दी। पुलिस ने नन्हे खां, अहमद रजा व रजा के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें