फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने फूंकी ससुराल: बोला- ससुरालियों से है नफरत... पत्नी से भी परेशानी, नुकसान पहुंचाने को अपनाया यह तरीका

Wed, 16 Apr 2025 10:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आरोपी ने बताया कि पत्नी जब उससे झगड़ा करती है तो उसके मायके वाले उसका पक्ष लेते हैं। पत्नी अपने मायके वालों को बहुत चाहती है। उसने सोचा कि मायके वालों का ही बड़ा नुकसान कर दूं तो इससे पत्नी को कष्ट होगा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दामाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना पुलिस ने राजीव गौड़ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ससुरालवालों ने राजीव के खिलाफ घर में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज में भी राजीव की गतिविधियां दिखी थीं। राजीव ने बताया कि वह अपने ससुरालवालों ने नफरत करता है, पत्नी से भी परेशानी है। वह पत्नी का कोई नुकसान नहीं कर पा रहा था इसलिए उसने ससुराल में आग लगाकर उसे परेशान करने का तरीका खोजा था।

विज्ञापन

नई बस्ती ब्राह्मपुर निवासी गौरव सक्सेना ने सनराइज कॉलोनी निवासी अपने बहनोई गौरव सक्सेना पर जान से मारने की नियत से घर में आग लगाने, आग से दो बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह से जल जाने व घर क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि बहनोई ने उन्हें और उनके घरवालों को जान से मारने की नियत से आग लगा दी थी। पड़ोसी के घर की फुटेज में राजीव को स्कूटी रोककर तेल निकालते और उनके घर की गैलरी में आग लगाते देखा गया।

पुलिस ने इसी आधार पर राजीव को आरोपी मानकर तलाश शुरू कर दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि राजीव गौड़ को पुलिस ने राजेंद्र नगर निगम पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बीस साल पहले प्रेमविवाह, पांच साल से हो रहा झगड़ा
राजीव ने पुलिस को बताया कि बीस साल पहले उसने गौरव की बहन से प्रेमविवाह किया था। उस वक्त दोनों ही परिवारों की सहमति से विवाह हुआ था। उसकी दो बेटियां हैं। वह कॉस्मैटिक के उत्पाद बेचने का काम करता है। करीब पांच साल से उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी उसे परेशान करती है। चूंकि उसकी दो बेटियां भी हैं तो वह परिवार बचाने की खातिर पत्नी से बदला नहीं ले पा रहा था।
विज्ञापन

पत्नी जब उससे झगड़ा करती है तो उसके मायके वाले उसका पक्ष लेते हैं। पत्नी अपने मायके वालों को बहुत चाहती है। उसने सोचा कि मायके वालों का ही बड़ा नुकसान कर दूं तो इससे पत्नी को कष्ट होगा और उसे मानसिक सुकून मिलेगा। उसे नहीं पता था कि कैमरे में उसकी तस्वीर आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- ये कैसा दामाद: पत्नी से नहीं बनती... ससुर से जोर आजमाइश, जब कहीं मंसूबे नहीं हुए पूरे तो साली का किया ऐसा हश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें