फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुरालवालों ने फोन पर धमकाया तो फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्नी के मायके वालों की धमकी से अवसाद में आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुभाषनगर थाने में युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जागृति नगर निवासी देवेंद्र ने बताया कि बेटे विशाल की शादी दो साल पहले सिरौली खटेटा निवासी युवती से हुई थी। शादी के दिन पुत्रवधू को जो जेवर दिया गया था, वह गायब कर दिया गया। लड़की पक्ष ने बरात के दौरान भी काफी हंगामा किया था तो सुभाषनगर पुलिस ने समझौता करा दिया था। शादी के बाद पुत्रवधू के भाई अरविंद, अमित व उसकी मां प्रताड़ित करने लगे। पुत्रवधू दो साल के बच्चे को छोड़कर मायके चली गई। दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को बेटे विशाल को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे विशाल अवसाद में आ गया। विशाल ने पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे बच्चे के लिए दूध लेने गए तो परिवारवालों ने विशाल का शव लटका देखा। पड़ोसी की मदद से विशाल को डॉक्टर के पास लेकर गए पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुभाषनगर थाने में देवेंद्र की तरफ से पुत्रवधू व उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें