फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुपये मांगने गए तो दोस्त ने छोड़ दिया अमेरिकन बुली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर थाने में घायल युवक ने दी तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन

बरेली। दोस्त को उधार दिए रुपये मांगने गए युवक को अमेरिकन बुली कुत्ते ने काट लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक्स पर शिकायत के साथ ही प्रेमनगर थाने में कुत्ता मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जाटवपुरा निवासी विपिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपने दोस्त अंकुर को रुपये उधार दिए थे। वह रुपये मांगने उसके घर गए तो उसने प्रतिबंधित अमेरिकन बुल प्रजाति का कुत्ता उसके पीछे छोड़ दिया। कुत्ते ने उन पर हमला कर हाथ व अन्य स्थानों पर काट लिया। इससे वह जख्मी हो गए। चीख सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अंकुर से बात की गई है। उसने बताया कि दरवाजे पर चेतावनी का बोर्ड लगा है। कुत्ता भी घर के अंदर था। वह विपिन पर दौड़ा तो उन्होंने ही उसे बचाया। कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें