फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थाने से मोबाइल फोन मिला तो बोला- डाटा उड़ा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। तीन तलाक का दबाव बनाने के कथित मामले में बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता दानिश को उसका मोबाइल फोन वापस मिल गया। अब दानिश ने नया आरोप लगाया है कि मोबाइल में उपलब्ध पूरा डाटा गायब है। हालांकि पुलिस इन आरोपों को खारिज कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा के मोतीनगर निवासी दानिश ने बुधवार को बरेली में एसएसपी को पत्र देकर पुलिस पर अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया था। उसने पुलिस पर जबरन तीन तलाक दिलवाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। इस मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद दानिश ने दावा किया कि उसे किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से मोबाइल फोन वापस मिला लेकिन उसमें डाटा गायब है।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी ने कहा था कि उसके पति के मोबाइल फोन में उसकी कुछ निजी तस्वीरें हैं। इन्हें हटाने के लिए दानिश को बुलाया गया था। फोन भी दानिश से ही खुलवाया गया था, हालांकि फोन में कुछ नहीं मिला। सीओ ने पुलिस पर डाटा हटाने के आरोपों को निराधार बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें