फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो दबंगों ने घेर कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो कार सवार दबंगों ने घेरकर एक कार चालक को पीटकर घायल कर दिया, जब इससे भी मन नहीं भरा तो पीड़ित की कार का शीशा तोड़ डाला। बाद में धमकी देकर फरार हो गए। कार चालक ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ईधजागीर गांव के मुनाजिर अली कार चालक हैं। सोमवार की देर रात्रि वह कार लेकर दिल्ली जा रहे थे। कस्बे के बाइपास मार्ग पर सीओ आवास के सामने खड़े होकर गाड़ी में बैठी यात्रियों के बैग संभालने लगा। इस बीच काली एक्सयूवी में सवार आधा दर्जन लोगों ने कार चालक को घर लिया, फिर शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। इन्कार करने पर दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया। जाते समय कार का शीशा तोड़ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी रही, तब तक बदमाश भाग चुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें