फरीदपुर। थाना क्षेत्र निवासी युवक फखरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखते हुए एक वीडियो शेयर किया था। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी लंगड़ाते हुए हवालात से निकला तो भारत माता की जय बोलता नजर आया।
पदारथपुर गांव निवासी डंपी उर्फ फखरुद्दीन ने पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। वीडियो व उसके सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर लोगों ने एक्स पर ट्वीट किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि बरेली पुलिस ने पत्र का संज्ञान लेकर फरीदपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद