फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भजन बजाए तो घर पर बरसाए पत्थर, दूसरे समुदाय के पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Aug 2024 10:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भोजीपुरा इलाके में भजन बजाने पर दूसरे समुदाय के पिता-पुत्र एक ग्रामीण के घर में पत्थर फेंकते थे। बुधवार शाम ग्रामीण ने दोनों को पकड़ लिया तो आरोपी झगड़ा करने लगे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा इलाके में अराजकतत्वों ने भजन बजने पर पड़ोसी के घर पर पत्थर बरसा दिए। पकड़े जाने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पीड़ित के साथ हिंदूवादी संगठनों के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर प्यारेलाल निवासी धीरेंद्र के घर शाम को जब भी भजन बजते थे तो उनके घर पर पत्थर फेंके जाते थे। बुधवार शाम जब भजन बज रहे थे तभी धीरेंद्र के पिता मेहरबान सिंह अपनी छत पर छिप गए। थोड़ी देर में पड़ोसी यूनिस खां व उसके पुत्र शाहिद ने उनके घर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जब मेहरबान सिंह ने विरोध किया तो यूनिस खां झगड़ा करने पर उतारू हो गया।
 
थाने पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता 

धीरेंद्र बुधवार रात नौ बजे भोजीपुरा थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार व अन्य हिंदूवादी संगठनों के लोग भी थाने पहुंच गए। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष भोजीपुरा से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने धीरेंद्र की तहरीर पर यूनिस खां व शाहिद खां निवासी सैदपुर प्यारेलाल थाना भोजीपुरा के खिलाफ पत्थर फेंकने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें