फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसएसपी बनकर बोला ठग, पांच हजार दो तो ससुराल वालों को भेज देंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डाटा चुराकर पीड़ितों को कॉल करके साइबर ठगी करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कैंट क्षेत्र के पीपल गौटिया निवासी विनीता ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ दिन पहले विनीता के पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसएसपी बताते हुए कहा कि तुरंत इस खाते में पांच हजार रुपये डाल दो तो तुम्हारे ससुराल वालों को अभी जेल भेज देंगे। विनीता ने खुद मिलकर शिकायत करने की बात कही तो ठग अभद्रता पर उतर आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। विनीता ने एसएसपी से शिकायत की तो कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बताकर मांगे तीन हजार रुपये
श्याम कॉलोनी निवासी नेहा राजपूत के घर में पिछले दिनों चोरी हो गई थी। नेहा ने सुभाषनगर थाने में ठेकेदार पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के अगले दिन नेहा के पास साइबर ठगों का कॉल आया और खुद को थाना प्रभारी बताकर ठगी की कोशिश की गई। इस मामले में भी एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें