फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी पति ने पीटा तो चौकी पर धरना देने बैठी महिला

विज्ञापन
चौकी पर बैठी महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर की बैरियर वन चौकी पर सोमवार रात एक महिला धरना देने बैठ गई। उसका आरोप था कि पति शराब पीकर उससे और बच्चों से मारपीट करता है।
विज्ञापन

सोमवार रात इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला जब शिकायत लेकर बैरियर वन चौकी पहुंची तो उसे वहां पुलिस नहीं मिली। तब वह वहीं धरना देकर बैठ गई। सुनीता ने बताया कि उसका पति कच्ची शराब बनाकर बेचता है। खुद भी शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार रात सुनीता के पति ने उसे पीटकर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। बाद में चीता पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पति को पकड़ लिया। फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया और महिला को टरका दिया। परेशान महिला दो बच्चों के साथ चौकी पर जाकर बैठ गई। देर रात चौकी पर तैनात होमगार्ड ने महिला पुलिस से पकड़वाने की धमकी देकर सुनीता को भगा दिया। मजबूरी में सुनीता ने अपनी रिश्तेदारी में जाकर रात बिताई। मंगलवार सुबह महिला के परिजन आए तो वह अपने घर गई। चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना था कि महिला के पति की गलती थी। उसे चेतावनी दी है कि भविष्य में मारपीट करने पर रिपोर्ट लिखकर जेल भेजा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें