फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के पहिये जाम होने से थमे ट्रेनों के पहिये 

Sun, 14 May 2017 01:37 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के समय पटरी से उतरा रेल इंजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मालगाड़ी के पहिये जाम होने से बरेली-लखनऊ अप लाइन के पहिये थम गए। राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे तक कैंट स्टेशन से पहले खड़ी रही। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। दो घंटे बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाया तब जाकर ट्रैक क्लियर हुआ और ट्रेनें चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

शनिवार को शाम के समय दो मालगाड़ियों की रैक को एक बनाकर मुरादाबाद की तरफ ले जाया जा रहा था। अप लाइन पर यह मालगाड़ी जाम हो गई। जिससे लखनऊ की तरफ से आ रही राज्यरानी कैंट स्टेशन से पहले खड़ी हो गई। इससे पीछे अन्य ट्रेनें भी रुक गईं। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। दो घंटे तक राज्यरानी खड़े रहने से सबसे ज्यादा यात्री परेशान हुए। तकनीकी खामी दूर करके मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया, तब जाकर ट्रैक क्लियर हुआ और गाड़ियाें का संचालन होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

ओएचई लाइन टूटी, पचीस ट्रेनों के थमे पहिए 
बरेली। मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार की रात पीतांबरपुर के पास ओएचई लाइन टूट गई। इसके चलते करीब तीन घंटे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। पचीस ट्रेनों की रफ्तार थम गई। ओएचई लाइन ठीक होने के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। प्रभावित रहने वाली ट्रेनों में महामना एक्सप्रेस, श्रमजीवी और सुहेलदेव एक्सप्रेस प्रमुख रहीं। 
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात आई आंधी से मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार की रात पीतांबरपुर में अचानक ओएचई लाइन टूट गई। जानकारी होने पर तत्काल अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। सूचना पर पहुंची टीम ओएचई की मरम्मत में जुट गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका। इस दौरान पचीस ट्रेनें बीच में खड़ी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।  

ये ट्रेनें रही प्रभावित
राज्यरानी एक्सप्रेस, मोरध्वज एक्सप्रेस, पंजाब मेल, फैजाबाद एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, बेगमपुरा, दिल्ली समर स्पेशल, काशी विश्वनाथ, अमरनाथ, पदमावत, लखनऊ मेल, चंडीगढ़ इंटरसिटी, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, श्रमजीवी, सप्तक्रांति, सुहेदल देव एक्सप्रेस, सदभावना, इलाहाबाद एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, गरीब नवाज, जलियावाला बाग एक्सप्रेस प्रभावित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें