फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेहूं का बीज इस सप्ताह पहुंचेगा, किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रबी सीजन की तैयारियों के बीच गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। जिले में गेहूं का बीज इसी सप्ताह पहुंचने की उम्मीद है। कृषि विभाग ने पर्याप्त मात्रा में प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन को पहले ही मांग भेज दी थी।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन के दौरान सबसे अधिक रकबा गेहूं की फसल का रहता है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों की मांग को पूरा करने के लिए 1,55,510 क्विंटल गेहूं का बीज उपलब्ध कराने की मांग शासन को भेजी थी। अब बीज की आपूर्ति इसी सप्ताह होने की उम्मीद है। इसके बाद विभाग स्तर से बीज का वितरण शुरू कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि बीज की उपलब्धता होने से किसानों को बुवाई के समय बाजार से महंगे दाम पर बीज खरीदने की जरूरत कम होगी। विभाग की कोशिश है कि किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जाए, जिससे रबी सीजन में गेहूं की बुवाई प्रभावित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें