फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोर कैसे-कैसे... अफीम निगलकर जाते हैं जेल, वहां चौगुने दाम पर करते हैं बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चोरों की अजीबोगरीब हरकतें सामने आती रहती हैं। हाल ही में सिकंदर के ब्रेसलेट निगलने का घटनाक्रम खासा चर्चित हुआ। अब पता चला है कि वह अक्सर अफीम व स्मैक पॉलिथीन में बांधकर निगलने और जेल जाकर शौच के जरिये निकालकर बेचने का अभ्यस्त है।
विज्ञापन

बारादरी थाने के तत्कालीन प्रभारी धनंजय पांडेय और उनकी टीम की पूछताछ में सिकंदर ने बताया कि जेल में नशेड़ी भी बंद हैं। वे तीन-चार गुना कीमत पर मादक पदार्थ खरीद लेते हैं। उसके समेत कई अन्य चोर जानबूझकर ऐसी घटनाएं करते हैं, जिससे उनके जेल जाने का रास्ता साफ हो जाए। जमानत में जितना खर्च होता है, उससे ज्यादा वह अंदर से कमाई कर लेते हैं। इस कबूलनामे को फिलहाल पुलिस ने अपनी कार्रवाई का हिस्सा नहीं बनाया है, लेकिन अंदरखाने अधिकारियों व जेल अफसरों को इसकी सूचना दे दी है। खामोशी से इसकी जांच भी की जा रही है।

बुर्का पहन की रेकी, फिर किया हाथ साफ
शाही क्षेत्र में कुछ दिन पहले शातिर चोरों ने बुर्का पहनकर दिन में रेकी की और रात में डाका डाल दिया। जब पुलिस ने सीसी कैमरों की जांच की तो बुर्का पहने हुए महिलाएं घर के आसपास घूमती दिखीं। हालांकि इनकी चाल महिलाओं जैसी नहीं थी। पुलिस को शक हुआ तो बारीकी से जांच की गई। मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन

कच्छा बनियान में घुसे और सूट-बूट में निकले चोर
कुछ साल पहले कच्छा-बनियान पहने चोर इज्जतनगर क्षेत्र में नैनीताल हाईवे किनारे स्थित एक कपड़े की दुकान में घुस गए थे। चोर अंदर से नए सूट-बूट में निकले और साथ में नए कपड़े भी ले गए। कैमरों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें