फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पश्चिमी विक्षोभ थमा, धूप ने कराया गुनगुना अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ी इलाकों की हवा, बादलों की आवाजाही और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता थमने से धूप अब गुनगुना अहसास करा रही है। बृहस्पतिवार को चटक धूप से पारे में दो डिग्री की बढ़त हुई। मौसम विभाग ने तीन दिन तक 25-30 किमी प्रति घंटे के वेग से हवा चलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह हल्के बादलों के साथ हुई। सुबह आठ बजे से तेज हवा चलने से कोहरा छंटा और धूप निकलने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, हवा की दिशा पूर्व-उत्तर होने से अब सर्द हवा का सितम धीरे-धीरे और कम होने का अनुमान है। शुक्रवार से रविवार तक दिन में करीब 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। कोहरा छंटने से धूप निकलेगी। सुबह-शाम ठंड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें