फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन मिलों के क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र में एलएच शुगर मिल पीलीभीत, द्वारिकेश शुगर मिल, धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड मीरगंज ने अपने-अपने गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू कर दी है। हालांकि अभी गन्ना उठान को लेकर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इससे क्रय केंद्रों पर गन्ना की खरीद धीमी चल रही है। सहकारी गन्ना समिति नवाबगंज के चेयरमैन निर्भय गंगवार ने बताया कि क्षेत्र में चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों को शुरू करा दिया गया है। किसानों से अपील है कि वे अपने-अपने केंद्रों पर समय से गन्ना उपलब्ध कराएं। ओसवाल शुगर मिल का अभी चलने का कोई आसार नजर नहीं आ रहा है। गन्ने के बकाए भुगतान को लेकर प्रशासन प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें