बरेली। सेमीखेड़ा चीनी मिल के चार गन्ना क्रय केंद्रों पर जल्द कांटा लगाकर खरीद शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में क्रय केंद्र कनमन, पचुआ एट माधोपुर, पंडरी, बरौर के संचालन की समीक्षा की गई। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में पांच दिन का भुगतान हो चुका है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने चारों क्रय केंद्रों पर जल्द कांटा लगाकर गन्ना खरीद शुरू कराने और किसानों को तीन दिन के अंतराल पर भुगतान करने के निर्देश दिए। देरी पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी।