फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाव में उतार चढ़ाव जारी, सोने और चांदी की बिक्री 30% बढ़ी

Tue, 24 Nov 2026 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सराफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। नवंबर की शुरुआत में सोने के भाव डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थे, जो गिरकर करीब 1.27 लाख रुपये तक पहुंच गए। कीमतों में गिरावट और सहालग के चलते सराफा बाजार में करीब 30 फीसदी तक बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

सोमवार को सोना 1,28,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,56,000 रुपये प्रति किलो थी। इससे पहले रविवार को सोना 1,27,000 रुपये और चांदी 1,55,000 रुपये प्रति किलो थी। मंगलवार को सोने में 1,700 रुपये की तेजी दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हुई। कीमतों में आई गिरावट के बाद ग्राहकों के सामने असमंजस की स्थिति है।
निवेशक इस इंतजार में हैं कि सोने के दाम अभी और नीचे जाएंगे या फिर उछाल आएगा। इसी वजह से कुछ निवेशकों ने फिलहाल खरीदारी रोक दी है। हालांकि, शादी-विवाह की जरूरत वाले लोग बाजार पहुंचकर गहने खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग में हल्के गहनों की अधिक मांग : सराफा कारोबारी सुदेश अग्रवाल ने बताया कि शादी-विवाह के सीजन में हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाले गहनों की मांग अधिक है। सोने के दाम कम होने से ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। लोगों को आशंका है कि कहीं कीमतों में दोबारा तेजी न आ जाए। इसलिए जरूरत के मुताबिक खरीदारी की जा रही है। खासकर शादी की खरीदारी करने वाले परिवार मौजूदा भाव को देखते हुए गहने खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें