फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में नहीं थमा बारिश का दौर, रातभर बरसे, सुबह भी छाए बादल, किसान चिंतित

Tue, 04 Apr 2023 07:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन बारिश का दौर नहीं थम रहा। सोमवार रात भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों से शुरू हुआ बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। बरेली में सोमवार को दिन में तेज धूप रही, मगर शाम को अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवा चली और रातभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मंगलवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


मौसम की मार से सबसे ज्यादा किसान बेहाल हैं। कहीं गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है तो कहीं कटाई होनी है, लेकिन बेमौसम बारिश बर्बादी पर तुली हुई है। इससे पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल का काफी नुकसान हो चुका है।

बीते दो दिन से शहर पर बादलों का जमावड़ा लग रहा था, मगर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं मिल रहा था। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली। दिनभर तपिश के बाद तापमान तीन डिग्री की बढ़त के बाद सामान्य से दो ज्यादा 32 डिग्री के पार जा पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश 

शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा चलने लगी। रात करीब आठ बजे बूंदाबादी शुरू हो गई। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसलों को फिर नुकसान हुआ है। जो पहले ही खेतों में गिरी फसलें पानी में डूब गई हैं। 

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक रविवार रात आसमान साफ होने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के बाद 16 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज बारिश होने के आसार है। बुधवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें