फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती को जबरन ले जाने की कोशिश, विरोध पर प्रेमी ने चेहरे पर किया चाकू से वार

Tue, 04 Apr 2023 07:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

प्रेमी से पति बने युवक ने घर में घुसकर युवती को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके चेहरे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवती लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में सोमवार को एक घर में घुसकर प्रेमी ने युवती को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध पर उसे चेहरे पर चाकू से प्रहार कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जगतपुर निवासी युवती मूल रूप से शेरगढ़ थाने के एक गांव की रहने वाली है। सोमवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उपचार के बाद युवती ने बताया कि सालभर पहले वह गांव में रहती थी। 

साली के प्यार में घरवाली पर जुल्म: लाख समझाने पर भी नहीं माना पति तो पत्नी ने चाकू से अपना गला काटा
विज्ञापन


वहां उसके भाई के दोस्त का घर आना-जाना था। वह उसे फुसलाकर दिल्ली ले गया और अवैध तरीके से दो लड़कों को मौलवी बताकर निकाह कर लिया। छह महीने पहले वह दोनों कानपुर जाकर रहने लगे। वहां उसका प्रेमी होटल में मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया। 

विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद पहुंचा युवती के घर  

पुलिस ने उसे जेल भेज दिया, तब वह मायके लौट आई। उसके मायके वाले जगतपुर में रहने लगे हैं। बताया कि जेल से छूटने के बाद सोमवार को प्रेमी उसे लेने उसके मायके पहुंचा। लेकिन युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। वह उसे दुपट्टे के सहारे खींचकर साथ ले जाने लगा।

युवती की भाभी ने उसे रोकने की कोशिश की तो गुस्साए प्रेमी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। भाभी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए तो आरोपी भाग गया। युवती ने बताया कि बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें