फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: बरेली में कल बारिश का यलो अलर्ट, तेज हवा चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना

Thu, 15 Oct 2026 10:12 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बरेली समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार को फिर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवा चलने का अनुमान भी जताया गया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने एक दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी 
अक्तूबर माह में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी तापमान में बढ़ोतरी तो कभी बादलों और ठंडी हवा के कारण मौसम का रुख बदल रहा है। अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे लोगों को बदलते मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सुबह-शाम हल्की ठंड 
मौसम में हो रहे बदलाव का असर दिन और रात के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें