उन्होंने बताया कि तेज हवा संग बारिश शुरू होने पर खेत में ठहरने के बजाय सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। अगर खेत या जंगल में हैं और सुरक्षित स्थान पर पहुंचना संभव नहीं है तो घने और छोटे साइज के पेड़ों के नीचे चले जाएं। पैरों के नीचे प्लास्टिक की बोरी, सूखी लकड़ी या फिर पत्तों को रख लें।
दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नमी का स्तर 89 फीसदी और हवा की गति नौ किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। मानसून के दौरान नमी सौ फीसदी, हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटे और तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।