फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : बरेली में भीषण गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, शनिवार से मंडराएंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

Fri, 16 Jun 2023 07:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौसम विभाग ने शनिवार को हल्के बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 19 जून को भारी बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन हफ्ते से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को अब हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्के बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 19 जून को भारी बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बुधवार रात से ही रुहेलखंड के तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ घिरने लगा है। लिहाजा, 28 डिग्री पर कर चुका न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के बाद 27.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। बृहस्पतिवार को दिन में भी हल्के बादल मंडराते रहे। 

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य स्तर पर 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर जो 30 फीसदी के आसपास दर्ज हो रहा था, वह 39 फीसदी रहा। बताया कि उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बादल का जमावड़ा नहीं हो रहा है। शनिवार से निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने के बाद बादल घिरने और चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें