बीते आठ वर्षों का तापमान
17 दिसंबर 2022 को अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। क्रमवार वर्ष 2021 में 21.1-6.8, वर्ष 2020 में 18.2-5.3, वर्ष 2019 में 20.4-5.8, वर्ष 2018 में 21.9-6.5, वर्ष 2017 में 22.1-5.9, वर्ष 2016 में 21.7-6.4, वर्ष 2015 में 22.3-6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दो डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम पारा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक वर्तमान में हावी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों से होकर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। वहीं, पछुआ हवा का मेल होने से अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो डिग्री गिरावट के आसार हैं।
पहाड़ी जिलों का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम 6.0 डिग्री रहा। क्रमवार शिमला का 15.0-5.0, हल्द्वानी का 21.5-4.5 डिग्री दर्ज हुआ। इधर, बरेली का पारा 21.5 डिग्री और 3.5 डिग्री दर्ज हुआ है।
बच्चे, बुजुर्ग व मरीज बरतें विशेष सावधानीजिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अकीक के मुताबिक दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर दर्ज हो रहा है। ऐसे मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर वायरल बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। इस मौसम में लोग कोल्ड डायरिया, निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग सावधानी बरतें। हार्ट, बीपी के मरीज भी एहतियात रखें।