फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्राथमिक स्कूल में बच्चों से सुनी वर्णमाला, गलियों में घूमकर लोगों का जाना हाल

Wed, 07 Sep 2022 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार सुबह शाहजहांपुर में स्कूली बच्चों से बातचीत करने के बाद मोहल्ले में घूमे। उन्होंने कुंडी खटखटा कर लोगों से हालचाल पूछा। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने स्कूल में बच्चों से सुनी वर्णमाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार सुबह शाहजहांपुर के भारद्वाजी मोहल्ले पहुंचे। सबसे पहले यहां पर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। बच्चों के बीच बैठकर वर्णमाला सुनी। बच्चों ने छोटा अ से अनार, बड़े आ से आम सुना दिया। बच्चों से बातचीत करने के बाद बृजेश पाठक मोहल्ले में घूमे। 
विज्ञापन


उन्होंने कुंडी खटखटा कर लोगों से हालचाल पूछा। उन्होंने पूछा कि कामकाज ठीक चल रहा है? लोगों ने हां में जवाब दिया। सबकुछ ठीकठाक पाकर उपमुख्यमंत्री विकास भवन पहुंचे। यहां पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। 

इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों से जिले की प्रगति के बारे में पूछा। उपमुख्यमंत्री का फोकस जल निगम की परियोजनाओं पर रहा। उन्होंने एक्सईएन से जिले में चल रहीं 21 परियोजनाओं के बारे में पूछा तो वह सही जवाब नहीं दे सके। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एक गांव के प्रधान से फोन पर उन्होंने जानकारी ली। विभागीय बैठक के बाद वह विधायक अरविंद गिरि के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोला चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें