फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: अब चार दिन करना पड़ सकता है तेज धूप का सामना

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बारिश होने के बाद आसमान साफ, तेज धूप और गर्मी करेगी पसीने से तरबतर

बरेली। पांच दिनों से बादलों के मंडराने और बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने की खुशी अब काफूर होने वाली है। चार दिन तक फिर गर्मी का सितम सहना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह बादलों का जमावड़ा खत्म हो जाएगा और फिर चार दिन तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि, चार दिन बाद एक बार फिर बादलों के राहत पहुंचाने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों हवा की दिशा बदलने से बेमौसम बारिश हुई। इससे तेज धूप की तपिश झेल रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई। रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 30 एमएम बारिश हुई। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे मगर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम यानी 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

किसानों के लिए वरदान साबित हुई बेमौसम बारिश

आईवीआरआई के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक, बारिश जायद की फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। इससे फसल की ग्रोथ अच्छी होगी। जो किसान धान लगाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक जुताई करके खेत को पटेला लगाकर छोड़ने के लिए अनुकूल वातावरण बन गया है। गन्ने की फसल को भी इस बारिश से फायदा हुआ है। आम, लीची के उत्पादन पर भी सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें