फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बरेली में गर्मी से राहत मिलने के आसार, तीन दिन आंधी और बारिश का यलो अलर्ट

Thu, 01 May 2025 07:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश के आसार जताए गए हैं। 
विज्ञापन
बरेली में आंधी-बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से एक से तीन मई तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। बुधवार से ही इसका असर दिखने लगा है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम में इसी तरह के बदलाव की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.9 व न्यूनतम तापमान 23.9 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। तेज हवा व गरज के साथ बारिश हो सकती है। आसपास के जिलों में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें