रविवार रात से हुई कोहरे की शुरुआत
आंचलिक मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार की रात से ही हल्का कोहरा होने लगा। रात का पारा 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह दस बजे मौसम साफ हुआ। दिन में धूप निकली और अधिकतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी यही हाल रहा। सुबह पांच बजे से ही कोहरा छाने लगा था। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ। मौसम विभाग ने तीन दिन और कोहरा छाने और फिर दो दिन हल्की धुंध होने का अनुमान जताया है।