फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में मौसम ने ली करवट, कोहरे की चादर में लिपटा शहर, होने लगा सर्दी का एहसास

Tue, 12 Nov 2024 08:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather News: जैसे जैसे नवंबर महीना आगे बढ़े रहा है, वैसे वैसे कोहरा भी बढ़ने लगा है। बरेली में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। लगातार दूसरे दिन कोहरा छाने से सर्दी का एहसास होने लगा है। 
विज्ञापन
बरेली में मंगलवार सुबह छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नवंबर की शुरुआत से शहर पर मंडरा रहा हल्का कोहरा अब घना होता जा रहा है। मंगलवार सुबह शहर पर कोहरे की चादर तन गई। सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। हवा चलने से सर्दी का एहसान होने लगा है। इससे पहले सोमवार को भी सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा रहा। फिर हवा चलने से धूप निकलने लगी और दोपहर में आसमान साफ रहा। अधिकतम और न्यूनतम पारा में स्थिरता दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात से हुई कोहरे की शुरुआत 
आंचलिक मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार की रात से ही हल्का कोहरा होने लगा। रात का पारा 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह दस बजे मौसम साफ हुआ। दिन में धूप निकली और अधिकतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी यही हाल रहा। सुबह पांच बजे से ही कोहरा छाने लगा था। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ हुआ। मौसम विभाग ने तीन दिन और कोहरा छाने और फिर दो दिन हल्की धुंध होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें