फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Weather Today : बरेली में झमाझम बारिश... सड़कों पर जलभराव, तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी

Mon, 30 Jun 2025 08:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather Update Today : बरेली में बारिश का क्रम जारी है। सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे से तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर में कई जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बरेली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक दिन पहले हावी हुआ मानसून सोमवार को भी सक्रिय है। सुबह करीब साढ़े सात बजे से बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे पहले रविवार को रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर के कुछ इलाकों में तेज तो कही हल्की बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है, जिससे खेतों में पानी भर गया। 

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। गन्ने की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। धान की रोपाई में जुटे किसानों को भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। 

यह भी पढ़ें-  बरेली में 1.29 करोड़ की ठगी: ठगों ने सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को किया डिजिटल अरेस्ट, ऐसे ट्रांसफर कराई रकम
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। सोमवार से बुधवार तक तेज बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण पूरे प्रदेश में मानसून संबंधी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

गरज-चमक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
  • घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
  • तेज हवा चले तो पेड़ या टिन के नीचे खड़े न हों।
  • कंक्रीट की फर्श पर न लेटें, कंक्रीट दीवारों का सहारा न लें।
  • बिजली चमकने पर विद्युत उपकरणों को अनप्लग कर दें।
  • नदी, तालाब की ओर न जाएं। पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधें।
  • निचले इलाकों, सुरंगों से गुजरने के दौरान सावधानी बरतें।
  • खड़ी फसलों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें