फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने फिर गिराया पारा

Wed, 31 Dec 2014 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को धूप खिलने से तापमान सुधरने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन कि मंगलवार को मौसम के मिजाज ने फिर जोरदार झटका दिया। घने कोहरे की चादर ऐसे छाई कि पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे में ही पारा धड़ाम हो गया। शहर में पारे की यह गिरावट 10.2 डिग्री सेल्सियस रही तो देहात में 12.4 डिग्री सेल्सियस। लोग सर्दी से बुरी तरह ठिठुरते रहे। अगले 72 घंटे में गलन और बढ़ने के साथ तापमान के लुढ़कने और पाला तक पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के बरेली कार्यालय में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सोमवार को क्रमश: 22.2 और 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। त्रिशूल वायुसैनिक हवाई अड्डे पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.2 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्र्ड हुआ जो सोमवार को क्रमश: 23.6 और 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। पंत नगर स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वेधशाला प्रभारी डा. एचएस कुशवाहा के अनुसार, अगले चार दिनों तक बरेली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। बीच-बीच में धूप भी खिलेगी लेकिन हाड़ जमाने वाली बर्फीली गलन का प्रकोप बढ़ेगा। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

साढ़े 10 बजे तक दृश्यता शून्य रही
बरेली। मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक कोहरे की चादर में ऐसे घिरे कि दृश्यता न के बराबर रही। हालात यह बने कि सड़कों पर गुजर रहे वाहनों को हेड लाइट्स जलानी पड़ी। त्रिशूल वायुसैनिक हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े 10 बजे तक दृश्यता शून्य रही और उसके बाद कोहरा छंटा तो दृश्यता अधिकतम एक किमी तक हो पाई जबकि सोमवार को दिन में यहां साढ़े तीन किमी तक दृश्यता रिकार्ड हुई थी। भारतीय मौसम कार्यालय के वेबसाइट पर जारी ब्योरे के अनुसार, बरेली शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता शून्य से 50 मीटर के  बीच ही रही। त्रिशूल हवाई अड्डे पर मंगलवार सायं साढ़े छह बजे कोहरे के चलते दृश्यता फिर से शून्य हो चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें