फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छाने लगे बादल, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन और चलेगी बादल-सूरज के बीच लुकाछिपी, बारिश का भी अनुमान
विज्ञापन

बरेली। पिछले तीन दिनों से गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासी शनिवार शाम को एक बार फिर मौसम के यूटर्न से कांप उठे। वहीं, मौसम विभाग ने भी शहरवासियाें के लिए फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं जताई है। उनके मुताबिक दो दिन तक घने कोहरे के साथ ही बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलेगी। इसके साथ ही बारिश और शीतलहर का कहर बढ़ने की संभावना जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले तीन दिनों की तर्ज पर ही शनिवार को भी मौसम के कहर से हल्की राहत मिलने की संभावना थी लेकिन देर रात पश्चिमी विक्षोभ के फिर हावी होने से बादल घिरने लगे। अगले दो दिनों तक कमोवेश यही स्थिति रहने के आसार जताए हैं। सुबह घना कोहरा, दोपहर में हल्की धूप और फिर शाम को शीतलहर हावी रहने के आसार हैं। तीन दिन के बाद हवाओं की दिशा बदलेगी और शहर में निम्न वायु दाब क्षेत्र बनने के साथ ही बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के बाद शीतलहर और बढ़ेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम यानी 17.5 डिग्री और न्यूनतम 7.83 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी 97 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाया घना कोहरा, धूप भी बेअसर
शनिवार सुबह शहर घने कोहरे के आगोश में रहा। बादल भी छाए रहे लेकिन उच्च वायुदाब होने से बारिश का माहौल नहीं बना। दोपहर करीब दो से चार बजे के बीच हल्की धूप खिली पर बेअसर रही। शाम को शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया। हवाएं चलने से शाम को आसमान साफ हुआ, लेकिन देर रात फिर मौसम का मिजाज बदला और कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें